Preparing the sanctum…
Preparing the sanctum…

Hindustani Vocal
“आर्यन वर्मा शास्त्रीय, उपशास्त्रीय एवं लोक संगीत के साथ-साथ हारमोनियम वादन के समर्पित कलाकार हैं। उन्होंने भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ से गायन में मास्टर्स की डिग्री श्रीमती पूनम श्रीवास्तव जी एवं श्री कैलाश जोशी जी के मार्गदर्शन में प्राप्त की, और वर्तमान में डी.वी. पब्लिक स्कूल में संगीत शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।”
संगीत की समृद्ध परंपरा और साधना को पूरी निष्ठा के साथ समर्पित, आर्यन वर्मा एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं। वे संगीत की दुनिया में शास्त्रीय, उपशास्त्रीय और लोक संगीत के साथ-साथ अत्यंत दक्षता के साथ हारमोनियम वादन में अपनी कला का निरंतर प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी सुरीली प्रस्तुतियों और वाद्य कौशल के माध्यम से वे श्रोताओं के दिलों पर अपनी एक गहरी छाप छोड़ रहे हैं, और लगातार अपनी कला को निखारने के पथ पर अग्रसर हैं।
शिक्षा एवं अर्जन के क्षेत्र में आपने महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय, आज़मगढ़ से 2024 में संगीत विषय में स्नातक (बी.ए.) किया, तथा प्रयाग संगीत समिति, प्रयागराज से संगीत प्रभाकर (2020), वरिष्ठ डिप्लोमा (2018) एवं जूनियर डिप्लोमा (2016) की उपाधियाँ प्राप्त कीं। हारमोनियम के साथ-साथ आप तबला एवं पियानो भी बजाते हैं, और भातखंडे संगीत विद्यापीठ, लखनऊ से तबला में प्रथमा-II की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। पिछले दो वर्षों से आप संगीत शिक्षण से जुड़े हुए हैं और बी.पी.एस.सी. एस.टी.ई.टी. (पेपर-1) भी उत्तीर्ण कर चुके हैं।
आपकी इस कलात्मक यात्रा की शुरुआत बहुत ही प्रेरणादायक रही है। आपकी प्रारंभिक शिक्षा हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट श्री प्रमोद राय जी के मार्गदर्शन में उत्तीर्ण की। इसके बाद, आपके संगीत सफर के सर्वप्रथम गुरु श्री राजीव चौबे जी के सान्निध्य में आपने संगीत प्रभाकर की उपाधि प्राप्त की। इंटर के उपरांत, स्नातक की शिक्षा के दौरान श्रीमती मधु उपाध्याय जी के मार्गदर्शन में आपकी संगीत की तालीम आगे बढ़ी। इसके पश्चात, आपने भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ से गायन में मास्टर्स की डिग्री श्रीमती पूनम श्रीवास्तव जी व श्री कैलाश जोशी जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा के साथ प्राप्त की।
संगीत के प्रति आपके समर्पण का सफर यहीं नहीं रुका; आपके परिवार में संगीत की कोई पूर्व पृष्ठभूमि न होने के बावजूद, संगीत की इस विधा को अपनाने वाले आप अपने परिवार के पहले सदस्य हैं। वर्तमान में आप डी.वी. पब्लिक स्कूल में एक संगीत शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और नई पीढ़ी को संगीत की शिक्षा से जोड़ रहे हैं। आपके जीवन में संगीत की यह अनमोल प्रेरणा आपके पिता श्री संजय कुमार और माता स्वर्गीय श्रीमती राजश्री वर्मा के स्नेह व आशीर्वाद से प्राप्त हुई है। इसके साथ ही, आपने उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के अंतर्गत गायन व वादन की कई प्रतिष्ठित प्रस्तुतियां दी हैं और ऐतिहासिक प्राचीन लेटे हनुमान मंदिर, लखनऊ में अपनी राग सेवा के माध्यम से भी अपने संगीत गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया है। अपने माता-पिता और आदरणीय गुरुजनों के आशीर्वाद से आप निरंतर संगीत के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं।
Sunday offerings by Aryan Verma recorded in the BRS seva ledger.
Shri Lete Hue Hanuman Ji Mandir
With Rahul Tiwari
Shri Lete Hue Hanuman Ji Mandir
Lipali Priyadarshini (vocal, Bengaluru — Raag Darbari 'Jo Guru Kripa Kare'), Alok Mishra (tabla), Aryan Verma (harmonium)
Shri Lete Hue Hanuman Ji Mandir
Aryan Verma (vocal — Ganesh vandana 'Jai Ganpati Jagvandan', Raag Bhimpalasi), Sohum Mishra (tabla)
Shri Lete Hue Hanuman Ji Mandir
Pulkit Srivastava (vocal, Raag Yaman 'Ae Ri Aali Piya Bin'), Rahul Tiwari (tabla), Aryan Verma (harmonium)
Shri Lete Hue Hanuman Ji Mandir
Rohit Sharma (vocal, Raag Yaman, Meera bhajan 'Ae Ri Main To Prem Diwani'), Sohum Mishra (tabla), Aryan Verma (harmonium)
Shri Lete Hue Hanuman Ji Mandir
With Renu Shakya and Alok Mishra
Newspaper stories that name Aryan. Each one opens in the press journey.

Canviz Times, 7 July 2026
तकनीक और शोध की दुनिया के युवा बने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के संवाहक

Canviz Times, 23 June 2026
जय गणपति जगवंदन गणनायक से शुरू हुई भक्ति राग सेवा

Hindustan, 30 March 2026
लेटे हनुमान मंदिर में राग और भाव भक्ति का संगम

Hindustan, 23 February 2026
ऐ री मैं तो प्रेम दीवानी.. सुनकर हुए भाव विभोर
Live temple recordings of Vocal and harmonium by Aryan Verma will appear here once available.
Lucknow • Coming soon
Share this artist
Receive notifications about upcoming temple offerings and new seva recordings.
Get Notified